Dhyan Chand Khel Ratna Award: इन चार खिलाड़ियों को मिलेगा ध्यानचंद पुरस्कार, मिलेंगे 25 लाख रुपए

साल 2025 में खेल मंत्रालय की तरफ से मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कारों (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) की घोषणा कर दी गई है। इस साल खेल रत्न अवार्ड में चार खिलाड़ियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इन खिलाड़ियों में मनु भाकर ,डी मुकेश, प्रवीण कुमार और हरमनप्रीत सिंह शामिल है। इन चारों खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेलों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

आपको बता दें कि नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान खेल मंत्रालय ने कर दिया है। इस नेशनल अवार्ड में डबल मेडल जीतने वाली शूटर मनुभाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) से सम्मानित किया जाएगा। इन खिलाड़ियों को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Dhyan Chand Khel Ratna Award 2024 खिलाड़ियों को मिलेंगे 25 लाख

Dhyan Chand Khel Ratna Award
Dhyan Chand Khel Ratna Award

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार जीतने वाले हर खिलाड़ी को 25 लाख रुपए से सम्मानित किया जाएगा और उसके साथ इन खिलाड़ियों को एक मेडल और एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। आपको बता दें कि मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों को पहले 7.5 लाख तक की राशि दी जाती थी लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया गया है। यह राशि शूटर मनुभाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार के लिए एक बड़ी प्रोत्साहन राशि साबित हो सकती है।

Dhyan Chand Khel Ratna Award 2024 हरमनप्रीत सिंह को मिलेगा ये अवॉर्ड

आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को Major Dhyanchand Khel Ratna Award 2024 से सम्मानित किया जाएगा। हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रोंज मेडल जीता था इसके अलावा एक पैरा एथलीट को भी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ पैरालिंपिक 2024 में शूटिंग में चार मेडल लेने वाले सुभाष राणा को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि साल 2024 में 30 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा जिसमें 13 खिलाड़ी सामान्य और 17 खिलाड़ी पैरालिंपिक में आते हैं।

हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता। हरमनप्रीत सिंह ने साल 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता इसके साथ साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक गेम में ब्रॉन्ज मेडल जीता। साल 2022 में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम में सिल्वर मेडल का पदक जीता। वही साल 2022 में एक बार फिर हांग्जो एशियन गेम में गोल्ड मेडल का पदक जीता। इसके साथ हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

Dhyan Chand Khel Ratna Award में जानें राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड की डिटेल

जो खिलाड़ी भारत में खेल के क्षेत्र में अपना अच्छा योगदान देता है उन्हें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (National Khel Award) में 6 पुरस्कार दिए जाते हैं अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार,मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल है। इसके साथ साल 2004 से 6 राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के साथ तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा रहा है।

Dhyan chand Khel Ratna Award पिछले साल मिले 26 अर्जुन पुरस्कार

आपको बता दें कि पिछले साल 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था जबकि पांच पूछो को द्रोणाचार्य अवार्ड मिला था वही बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) से सम्मानित किया गया था।

Author

  • 1677075846858

    Arti's expertise in digital media and technology makes her an essential part of our team. A graduate of Symbiosis Institute with a Master’s in Mass Communication, Her focus on digital trends, social media, and online marketing ensures that our readers are always informed about the latest in the digital world.Arti excels in creating engaging multimedia stories.

    View all posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top