LPG Gas Cylinder Price : 19 किलो गैस सिलेंडर के दाम हुए सस्ते, जानें नए Rate

नया साल शुरू हो चुका है इस नए साल की शुरुआत ग्राहकों के लिए काफी राहत भरी लेकर आया है। साल 2025 से LPG Gas Cylinder के दाम 14 रुपए 50 पैसे सस्ता हो गया है। Cylinder Rate पूरे देश में सस्ते हो गए हैं। LPG Gas Cylinder के रेट में यह राहत केवल 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में मिली है।

आपको बता दें कि साल 2025 की शुरुआत में एलपीजी गैस की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 1 जनवरी से 19 किलो वाला Indane का एलपीजी सिलेंडर 1804 रुपए में मिलेगा वहीं इस सिलेंडर के दाम पिछले महीने 1818.50 रुपए की थी। कोलकाता में यही एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1911 रुपए का हो गया है। इसके साथ मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत (LPG Gas Cylinder Price) 16 रुपए कम हुई है। मुंबई में एलपीजी गैस अब 1771 रुपए की बजाए 1756 रुपए में ग्राहकों को दिया जाएगा। 1 जनवरी 2025 से कोलकाता एलपीजी गैस की कीमत 1966 रुपए कर दी गई है। वही पटना शहर में LPG Gas Cylinder के दाम 2072.5 रुपए की जगह 2057 रुपए में मिलेगा। साल 2025 में कोलकाता,दिल्ली, पटना, बिहार जैसे कई शहरों में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम काफी सस्ते हुए हैं। इन सस्ते दामों के चलते आम जनता को थोड़ी राहत मिली है।

LPG Gas Cylinder Price
LPG Gas Cylinder Price

LPG Gas Cylinder Price

नए साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 14 किलो के दामों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। यह गैस सिलेंडर के दाम पहले 830 रुपए थे और नया साल 2025 शुरू होने के बाद भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। पटना शहर में आज भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 892.50 रुपए का मिल रहा है वहीं दिल्ली में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) 803 रुपए में मिल रहा है। आपको बता दें कि एलपीजी सिलेंडर 14 किलो वाले की कीमत कोलकाता में 829 मुंबई में 802.50 रुपए और चेन्नई में 818.50 रुपए में ग्राहकों को दिया जा रहा है।

LPG Gas Cylinder Price कहा कितनी कीमत ?

साल 2025 की शुरुआत में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव दिख रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता ,चेन्नई जैसे राज्यों में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 14 रुपए 50 पैसे की कटौती की गई है। दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 1804 रुपए में बिकेगा। मुंबई में एलपीजी गैस अब 1771 रुपए की बजाए 1756 रुपए में ग्राहकों को दिया जाएगा। 1 जनवरी 2025 से कोलकाता एलपीजी गैस की कीमत 1966 रुपए कर दी गई है। वहीं चेन्नई की अगर बात की जाए तो साल 2025 में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1966 रुपए का मिलेगा। आपको बता दें कि बीते महीने दिसंबर में एलजी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1980.50 रुपए थे। नए साल में चेन्नई में भी सिलेंडर को 14.5 रुपए सस्ता किया गया है।

LPG Gas Cylinder Price दिसंबर महीने में बड़े थे दाम

बताया जा रहा है कि साल 2024 दिसंबर महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर काफी महंगा हुआ था। इसके साथ सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए थे। भारतीय तेल के अनुसार 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Gas Cylinder Price) में 16.50 रुपए की बढ़त हुई थी। वहीं इससे पहले नवंबर महीने में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder) महंगा हुआ था। साल 2025 में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में गिरावट आई है।

Author

  • 1677075846858

    Arti's expertise in digital media and technology makes her an essential part of our team. A graduate of Symbiosis Institute with a Master’s in Mass Communication, Her focus on digital trends, social media, and online marketing ensures that our readers are always informed about the latest in the digital world.Arti excels in creating engaging multimedia stories.

    View all posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top