MP Free Laptop Yojana 2025: 89 हजार छात्रों को मिलेगी लैपटॉप के लिए ₹25000 की धनराशि| जाने आवेदन प्रक्रिया और सभी मत्वपूर्ण जानकारी !

MP Free Laptop Yojana 2025: मध्य प्रदेश सरकार ने 12वीं पास करने वाले राज्य के मेधावी छात्रों के लिए एमपी फ्री लैपटॉप योजना शुरू की थी, जिसके तहत छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता वितरित करने की योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत ऐसे मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे जिन्होंने 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हों। MP Free Laptop Yojana के तहत पहले जिन छात्रों के 85 प्रतिशत से अधिक अंक आते थे उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाता था।

Free Laptop Yojana के तहत कुछ बदलाव किए गए जिसमें छात्रों के अंक 75% या इससे अधिक अंक लाने वालों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2024 शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है। ऐसे छात्र जो लैपटॉप खरीदने में असमर्थ हैं, वे इस योजना के तहत पैसा प्राप्त करके लैपटॉप खरीद सकते हैं और इसके माध्यम से आसानी से शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें भविष्य में रोजगार पाने में भी मदद मिलेगी.

89 हजार छात्रों को मिलेगी लैपटॉप के लिए 25000 रूपये की धनराशि-min (1)
89 हजार छात्रों को मिलेगी लैपटॉप के लिए 25000 रूपये की धनराशि

MP Free Laptop Yojana 2025

आपको बता दें कि MP Free Laptop Yojana के तहत जो छात्र कक्षा बारहवीं में 75% से अधिक अंक लाते हैं उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा। Free Laptop Yojana के तहत 12वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप लेने के लिए सरकार 25 हजार रुपए का लाभ देती है।

पिछले साल करीब 8 लाख 15 हजार छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 64.49 % छात्र पास हुए थे। आपको बता दें कि प्रथम श्रेणी में 2 लाख 92 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 90000 बच्चों को 75 प्रतिशत से अधिक अंकों से परीक्षा पास की है। जानकारी के अनुसार, 78 हजार छात्रों को प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया गया था।

MP Free Laptop Yojana 2025: Key Highlights

योजना का नामMP Free Laptop Yojana 2025
राज्यमध्य प्रदेश
शुरू की गईमध्यप्रदेश सरकार द्वारा
कब शुरू हुई2013-14
लाभार्थी12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं
पात्रता75% से ज्यादा अंक
आधिकारिक वेबसाइट https://shikshaportal.mp.gov.in/

Lado Lakshmi Yojana: Government will give ₹2100 per month, Fill Application Form Here

PM Awas Yojana 2025 के नए रजिस्ट्रेशन शुरू, भरें फॉर्म, मिलेगा 1.20 लाख, पात्रता में हुए बदलाव

Madhya Pradesh Free Laptop Yojana benefits

  • MP लैपटॉप योजना 2025  के तहत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप खरीदने के लिए सहायता राशि दी जाती है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा सभी लाभार्थी छात्रों को ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है।
  • इस योजना के तहत 12वीं कक्षा में 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए सहायता राशि प्रदान किया जाएगा।
  • आज के समय में छात्रों के पास लैपटॉप का होना भी आवश्यक है लेकिन बहुत सारे विद्यार्थी लैपटॉप खरीदने में असमर्थ होते हैं इसलिए सरकार द्वारा इस योजना के तहत मुफ्त लैपटॉप प्रदान किया जा रहा है।
  • छात्रों के पास लैपटॉप आ जाने से उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई करने में सुविधा होगी। साथ ही वह लैपटॉप के माध्यम से अपने कौशल को भी विकसित कर पाएंगे।
  • फ्री लैपटॉप योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के सभी छात्र-छात्राएं अच्छे अंक लाने के लिए प्रोत्साहित होंगे और वह अच्छे से पढ़ाई करेंगे।

MP Free Laptop Yojana Eligibility

मध्य प्रदेश सरकार मेधावी छात्रों को फ्री लैपटॉप का लाभ दिया जा रहा है इस योजना के तहत छात्रों के लिए पात्रता रखी गई है जिसे पूरा करने वाले लोगों को ही इस लैपटॉप योजना का लाभ दिया जाएगा।

  • छात्र मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • छात्र केवल सरकारी स्कूल या एमपी बोर्ड से कक्षा बारहवीं होनी चाहिए ।
  • MP Free Laptop Yojana का लाभ केवल मेधावी छात्रों को ही मिलेगा।
  • आपको बता दें कि जिन छात्रों के 12वीं की परीक्षा में 75% से अधिक अंक होंगे उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत छात्र की वार्षिक पारिवारिक आय 6 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

MP Free Laptop Yojana Documentation

  • आधार कार्ड।
  • कक्षा 10वीं 12वीं की अंक सूची जाति प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • बैंक पासबुक।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र।

How to apply for MP Free Laptop Yojana?

  • सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद होम पेज पर Eligibility के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद तीन नए विकल्प दिखाई देंगे।
  • फिर एलिजिबिलिटी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको कक्षा 12वीं का रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद रोल नंबर दर्ज करने के बाद इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

12th class students will get Rs 25,000 under MP Free Laptop Yojana

मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के तहत कक्षा 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को लैपटॉप लेने के लिए सरकार की तरफ से करीब 25, 000 रुपए की राशि दी जाती है। जिन छात्रों के कक्षा बारहवीं में 75% अंक या उससे अधिक अंक लाने पर लैपटॉप के लिए 25000 की राशि दी जाती है।

MP Free Laptop Yojana के तहत करीब 225 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शुरू की थी। पहले फ्री लैपटॉप योजना में कक्षा 12वीं के छात्रों को 85% अंक लाने के दायरे रखे गए थे लेकिन अब इस अंक को 75% कर दिया गया है।

Odisha Subhadra Yojana 2025 New List कब तक होगी जारी? | जानें कैसे देखे सूची में अपना नाम

Majhi Ladki Bahin Yojana 6th Installment: अपने खाते में पाएं 2100 रुपये – Latest Update

How to check MP Free Laptop Scheme Status?

  • MP Free Laptop Scheme की स्थिति की जांच करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी पात्रता की जांच करने के लिए आवेदन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना 12वीं कक्षा का रोल नंबर और परीक्षार्थी का वर्ष चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको मेधावी विद्यार्थी नियुक्ति का विवरण प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करना होगा।
  • अगर आप इस योजना के लिए पात्र होंगे तो आपका नाम यहां पर आ जाएगा और यदि आपका परसेंटेज कम है तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं हो जाएंगे और आपको मुफ्त लैपटॉप नहीं मिलेंगे।

FAQ’s: MP Free Laptop Yojana 2025

MP Free Laptop Yojana में कौन आवेदन कर सकता है?

मध्य प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना का लाभ केवल “मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश” के छात्र ही उठाएंगे।

मध्य प्रदेश में कितने प्रतिशत अंक लाने पर मुफ्त लैपटॉप मिलेगा?

मध्य प्रदेश में सभी मेधावी छात्रों को 75% अंक लाने पर मुफ्त लैपटॉप मिलेगा |

मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप के लिए कितनी राशि दी जाएगी?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी विद्यार्थियों के खाते में ₹25000 की राशि अंकित की जाएगी।

OPSC RECRUITMENT.IN

Author

  • 1677075846858

    Arti's expertise in digital media and technology makes her an essential part of our team. A graduate of Symbiosis Institute with a Master’s in Mass Communication, Her focus on digital trends, social media, and online marketing ensures that our readers are always informed about the latest in the digital world.Arti excels in creating engaging multimedia stories.

    View all posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top